ब्रेकिंग

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

18 से 20 जून तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान

Ad

तोड़-फोड़ के जोड़ पर आधारित नवाचार कार्यशाला का हुआ आयोजन : विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि देखने और सोचने का एक दृष्टिकोण है

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 9, 2025

बहराइच। आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा महाराज सिंह इंटर कॉलेज में ‘‘तोड़-फोड़ के जोड़’’ विषय पर आधारित नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष शुक्ला एवं आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ के शिक्षा अधिकारी विकास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य सत्र में महाराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि देखने और सोचने का एक दृष्टिकोण है। ‘‘तोड़-फोड़ के जोड़ प्रयोगशाला’’ जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से परे जाकर वस्तुनिष्ठ रूप से सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। जब कोई छात्र किसी मशीन को स्वयं खोलता है, उसके पुर्जों को समझता है और फिर उसे पुनः जोड़ता है, तब वह केवल यांत्रिक प्रक्रिया नहीं सीख रहा होता, बल्कि वह विश्लेषण, समस्या समाधान, अनुशासन और रचनात्मकता जैसी जीवन उपयोगी क्षमताएँ भी विकसित कर रहा होता है। चाहे वह पुराने टायरों को रंगीन सीटों में बदलना हो या टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक्स को कला की कृतियों में बदलना हो। कबाड़ से जुगाड़ गतिविधि हेतु विद्यार्थियों को 6 समूह में बांटा गया तथा रिवर्स इंजीनियरिंग के तहत उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले समूह के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र मेडल एवं पुरस्कार प्राप्त करके विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। कार्यशाला के दूसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कैसरगंज, बहराइच में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें