ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

11690 आश्रित परिवारों के खातों में भेजी की गई रू. 561.86 करोड़ की सहायत : जनपद के 281 हिताधिकारियों के खातों में पहुंचे रू. 10.192 करोड़

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 16, 2025

बहराइच। जनपद अम्बेडकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों के खातों में कुल रू. 561.86 करोड़ की सहायता राशि का वर्चुअल माध्यम से अन्तरण किया गया। जिसमें जनपद बहराइच हेतु स्वीकृत 221 दावों के सापेक्ष 281 हिताधिकारियों के बैंक खातों में रू. 10 करोड़ 19 लाख 20 हजार की धनराशि प्रेषित की गई। योजना अन्तर्गत तहसीलवार हिताधिकारियों की बात की जाए तो कैसरगंज के स्वीकृत 38 दावों के सापेक्ष 46, नानपारा में 42 के सापेक्ष 78, पयागपुर में 42 के सापेक्ष 47, सदर बहराइच में 45 के सापेक्ष 49, महसी में 31 के सापेक्ष 34 एवं मिहींपुरवा (मोतीपुर) में स्वीकृत 23 दावों के सापेक्ष 27 हिताधिकारियों के खातों में धनराशि का प्रेषण किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार सहित जनपद की तहसीलों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी व पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने जिलाधिकारी मोनिका रानी व मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह के साथ हिताधिकारियों को डैमो चेक का वितरण किया गया। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 14 सितम्बर 2029 से प्रारम्भ की गई मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत अब तक 1700 दावों को स्वीकृत करते हुए रू. 8131.50 लाख की धनराशि का वितरण मृतक कृषकों के आश्रित परिजनों को किया जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें