ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

पुलिस ने पांच बाल श्रमिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू : बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 13, 2025

बहराइच। बाल श्रम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 05 बाल श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी एएचटीयू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बालश्रम रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें थाना एएचटी से उ.नि. गर्जन प्रसाद मय टीम, श्रम विभाग अधिकारी सूरज तिवारी व एनजीओ के साथ थाना जरवलरोड व थाना कैसरगंज में अभियान चलाकर छोटे बड़े प्रतिष्ठान, कारखाने, उद्योगों, दुकान, निर्माण स्थलों आदि क्षेत्र के निर्माण में बालश्रम/भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाकर जरवलरोड कस्बे से 03 व कैसरगंज कस्बे से 02 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया। नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया। किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है। इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें