व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार : पुलिस से हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jun 17, 2025
गिरफ्तार अभियुक्त जनपद श्रावस्ती का हिस्ट्रीशीटर
बहराइच। थाना पयागपुर क्षेत्र के झाला तरहर के पास बीते 11 जून को चीनी व्यापारी के आंख में मिर्च डालकर बदमाशों ने रूपये लूट लिए थे। जिसके बाद थाना पयागपुर पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस ने लूट के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। लूट का आरोपी जनपद श्रावस्ती का हिस्ट्रीशीटर है। मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से हुजूरपुर की तरफ से आ रहा है। तभी अर्जुनपुरवा तिराहा पर चेकिंग लगाई गई। चेकिंग के दौरान वह व्यक्ति अर्जुनपुरवा से घूम कर काशीजोत की तरफ पगडंडी पर भागा। जिसका पीछा करने पर वह पुलिस वालो पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग किया। जिसमे उसके पैर मे गोली लगी। मौके पर जाकर उससे पूछताछ की गयी तो वह अपना नाम अमरेन्द्र उर्फ अमरेश यादव पुत्र काशीराम यादव निवासी मधनगर मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती बताया। पूछताछ मे प्रथम दृष्टया बताया कि बीते 11 जून को झाला तरहर के पास जो लूट की घटना को अंजाम दिया गया था उसमे मेरे साथ विजय यादव पुत्र आधी यादव निवासी मधनगर मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र प्रहलाद गुप्ता निवासी गिलौला थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती शामिल थे। जिसमे मेरे हिस्से का 1,00,000 रूपया मिला था। जिसमे से 35,000 रूपया खर्च हो गया तथा 65,000 रूपया बचा था। मौके पर एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 65,000 रूपये नगद बरामद हुआ। बीते 11 जून को स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 190/2025 धारा 309(6) बीएनएस मे अभियुक्त अमरेन्द्र उर्फ अमरेश यादव द्वारा घटना मे सम्मिलित होना तथा घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पूछताछ मे बताया कि मेरे द्वारा कट्टा सटाकर तथा धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा आंख मे मिर्ची पाउडर डाला गया था। अभियुक्त अमरेन्द्र उर्फ अमरेश यादव को उपचार हेतु सीएचसी पयागपुर भेजा गया है जहां उपचार चल रहा है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध जनपद श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा व बहराइच के कई थानो में पूर्व से मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन