ब्रेकिंग

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

18 से 20 जून तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान

Ad

दबंगों ने हमला कर मां-बेटे व पोते को किया चोटिल : मेढ़ काटने का किया विरोध तो दबंगों ने हमला कर मां-बेटे व पोता को किया चोटिल

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 4, 2025

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेडनापुर पुलिस चौकी अंतर्गत दुलम्हा निवासी 75 वर्षीया वृद्धा शांती देवी अपने 50 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर और पोतों ललित 24 वर्ष एवं अंकित 17 वर्ष के साथ गुरुवार शाम 6 बजे अपने घर के निकट खेत पर धान रोपाई के लिए देखभाल करने गए थे। जहां पहले से मौजूद पड़ोसी खेत मालिक अमृत लाल शुक्ल, अंजनी, रमन व अनुभव फावड़े से मेढ़ काटते नजर आए। जिससे रोकने पर चारों लोग दबंगई करते हुए गाली गलौज कर आमादा फौजदारी हो गए एवं हमला बोल दिया। जिसमें शान्ती, कौशल किशोर व अंकित को काफी चोटें आई हैं। जबकि ललित मौके से जान बचाकर चिल्लाते भागते हुए गाँव पहुंचा। तब गाँव के पहलवान आदि ने आकर पीड़ितों की जान बचाई। स्थानीय पुलिस चौकी पर कोई सुनवाई न होने फिर कोतवाली देहात में भी टालमटोल करने से निराश पीड़िता शांती देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। परन्तु अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें