: मरीज की मौत पर भड़कंे तीमरदार, कहासुनी के बाद नर्स को जडा थप्पड
Admin
Sun, Jun 9, 2024
बहराइच। शहर के मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद तीमारदारों व ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद स्टाफ नर्स को तीमारदार ने थप्पड जड दिए और मौके से शव लेकर अपने घर चले गए। गौरतलब हो कि थाना दरगाह अन्तर्गत हनुमानपुरी कालोनी निवासी पवन मित्तल पुत्र गौरी मित्तल की हालत बिगडने पर परिजनों द्वारा शनिवार को शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां डा.रजत द्वारा पवन का इलाज किया जा रहा था। अस्पताल के मुताबिक पवन की हालत बिगड चुकी थी। जिस पर चिकित्सक द्वारा उनकी रिपोट देखने के बाद 11 बजे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया था। परिजन उन्हें लेकर नहीं गए थे। दोपहर में पवन की मौत हो गई। जिसके बाद वार्ड नं. 1 में ड्यूटी पर तैनात नर्स विजयश्री से तीमारदारों की कहासुनी हो गई। नर्स के मुताबिक तीमारदारों ने उन्हें थप्पड़ जड दिए। तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल परिजन शव को लेकर घर चले गए। नर्स द्वारा कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन