ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: रामलला को कोई ताकत हटा नहीं सकतीः केशव

भाजपा प्रत्याशी डा.आनन्द गोड के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोले डिप्टी सीएम
हजारों की संख्या में तेज धूप में भी जुटी रही भीड़
बहराइच। लोकसभा बहराइच से भाजपा प्रत्याशी डा.आनन्द गोड के समर्थन में बलहा विधानसभा के ग्राम पंचायत उर्रा के कारीकोट मैदान मंे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। अपराहन 2 बजे हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरे जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, बलहा विधायक सरोज सोनकर, प्रत्याशी आनन्द गोड सहित अन्य भाजपाईयों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें भगवान बुद्ध की मूर्ति भेट की गई। जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने बहराइच लोकसभा से शिक्षित व ईमानदार प्रत्याशी को उतारा है। भाजपा सरकार ने बीते वर्षों के कार्यकाल में विकास किया है। गरीब, किसान, व्यापारी सभी भाजपा के साथ है। आप सभी डा.आनन्द गोड को भारी बहुमत से विजयी बनायें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा है कि उनकी सरकार बनी तो राम मंदिर हटवा देगे। कश्मीर में धारा 370 वापस ले आयेगे। पर कांग्रेस की सरकार आने वाली नहीं है। अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए अब वह हमेशा विराजमान रहेगे। उन्होंने कहा कि अब साइकिल पंचर हो गई है। हाथी बूढा हो गया है। भाजपा इस चुनाव में 400 पार करने जा रही है। सभा के दौरान सांसद अक्षैयवर लाल गोड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक बलहा प्रतिनिधि आलोक जिंदल, अरूणेन्द्र सिंह अंकित, योगेश प्रताप सिंह सहित तमाम अन्य भाजपाई व समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें