ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

चिकित्सा शिविर में न्यायिक अधिकारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 4, 2025

बहराइच। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच में किया गया। मेडिकल टीम द्वारा न्यायिक अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा खून का नमूना लेकर परीक्षण हेतु चिकित्सालय भेजा गया। जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा अवगत कराया गया कि न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण की नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है और सक्रिय स्वास्थ्य प्रबन्धन के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित जांच से स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान जल्दी हो सकती है और इलाज कराना आसान और अधिक प्रभावी हो जाता है। यह मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे स्थितियों के लिए महत्वपूर्ण है जो शुरूआती चरणों में स्पष्ट नहीं हो पाते है। कार्यकम के अन्त में अपर जिला जजध्सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा मेडिकल टीम मकबूल हैदर जाफरी, चिकित्साधिकारी, अनुज कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पु.), अनुराग मिश्रा, सौरभ अवस्थी, लैब टेक्नीशियन, उमेश चन्द्र, अर्जुन प्रसाद सहित अन्य का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें