ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

आईजी ने जेटीसी व आरटीसी प्रशिक्षण का लिया जायजा : प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न स्थलों का किया गहन निरीक्षण

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 18, 2025

बहराइच। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेटीसी, आरटीसी के प्रशिक्षण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न स्थलों का गहन निरीक्षण किया। जिसमें भवन, लाइब्रेरी, बैरक, मेस, शौचालय, स्नानागार, जिम्नेजियम और क्लास रूम शामिल रहे। प्रशिक्षणार्थियों की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और आवश्यक निर्देश भी दिए। क्लासरूम के लिए भी समुचित प्रबंध किए गए हैं। भवन, मनोरंजन हाल और बैरकों, शिक्षण कक्षों आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, विद्युत, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को देखा और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए सभी जरूरी संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व देहात, क्षेत्राधिकारी लाइन तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें