अर्न्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध सप्ताह कार्यशाला का हुआ आयोजन : बाल श्रम की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jun 17, 2025
बहराइच। बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, जिला टास्क फोर्स की बैठक एवं अर्न्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी सदस्यों को बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के प्रावधानों के विषय में जागरूक करते हुए बाल श्रम की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। विगत एक वर्ष में जिला टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा 133 निरीक्षण करते हुए 164 बाल श्रमिकों को कार्य से अवमुक्त कराया गया तथा 84 सेवायोजकों के विरुद्ध प्रभियोजना दर्ज कराया गया। बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत 53 बच्चों को रू. 658800 की धनराशि से लाभान्वित किया गया। अवमुक्त कराए गए बच्चों का विभिन्न योजनाओं से आच्छादन किया गया तथा बच्चों को प्रथम संस्था एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से स्कॉलरशिप एवं उनके अभिवावकों को जीविकोपार्जन के लिए ठेला, गुमटी आदि दिया गया। बच्चों द्वारा उक्त कार्य से उनके जीवन में हुए बदलाव से अवगत कराया गया। अध्यक्ष सी.डब्ल्यू.सी द्वारा सभी से समन्वय स्थापित कर बाल श्रम को जड़ से मिटाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, सदस्य सचिव सहायक श्रम आयुक्त, लीड बैंक मैनेजर प्रथम संस्था ,देहात इंडिया, अपराजिता व एक्शन हेड आदि संस्थाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन