ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई : परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, May 30, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी, कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के उपरान्त शस्त्रों का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें