ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

माता अंजनी के लाल तेरी कोई न मिसाल : बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 10, 2025

बहराइच/रूपईडीहा। जेठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर बजरगबली की पूजा आराधना व भण्डारों का दौर जारी रहा। सुबह से ही बजरंगबली के भक्त मंदिरों में पहुंचकर पूजा आराधना में लीन रहे। भक्तों द्वारा पूजा पाठ कर बजरगबली की आराधना की गई। शहर के घण्टाघर स्थित हनुमान मंदिर, छोटी बाजार स्थित हनुमान मंदिर, अस्पताल चौराहा स्थित मंदिर, मरी माता स्थित बजरगबली मंदिर, विकास भवन स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर पूजा-आराधना की। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक जगहों पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शहर के सहांरिणी माता मंदिर, सुखदेव राज पेट्रोल पम्प के सामने, नाथू बाबा मंदिर के पास, ड्रोलिया हास्पिटल, छावनी चौराहा, कचेहरी रोड पर कई जगहों पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा-पाठ व आराधना का दौर जारी रहा। चंहुओर बजरंगबली की धूम रही। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शहर के तमाम अन्य जगहों पर भी भण्डारे का आयोजन किया गया। वहीं रुपईडीहा में जेठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर कस्बों और ग्रामीण अंचलों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सभी जगह हनुमानजी की पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसाद का भोग लगाया गया। फिर शुरू हुआ भंडारा अनवरत रूप से देर शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं नें प्रशाद ग्रहण किया। इसी क्रम में नई बाजार बाबागंज निवासी समाजसेवी रजनीश त्रिपाठी जेष्ठ माह के मंगलवार कों भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे भंडारा शुरू हुआ। जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा अर्चना और भोग अर्पण से हुई। आयोजक रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि बजरंगबली हनुमान में उनकी गहरी आस्था है। यह आयोजन धार्मिक होने के साथ समाजसेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस दौरान प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साथ ही सभी के कल्याण की कामना की। श्री त्रिपाठी ने इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तजनों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं के साथ श्री राम नाम धुन का गायन भी किया। इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा, प्रेम, हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे समाज में शांति आती है। जीतेन्द्र यादव, सद्दाम, मनीष त्रिपाठी, निखिल गुप्ता, अंशुल त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, परमानन्द वर्मा, धर्मराज, अजय कुमार, मनोज कुमार, विनोद गिरि सहित समस्त बैंक कर्मियों ने मिलकर आयोजन कों सफल बनाया। बड़े मंगल का यह भंडारा श्रद्धा और सामाजिक एकता का उदाहरण बना। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें