ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

थाना प्रभारी का विदाई समारोह आयोजित : हिंदुस्तानी ने कहा कि थाना प्रभारी हरीश सिंह ने पुलिस की आदर्श आचार भूमिका अपने कार्यकाल में प्रस्तुत की है

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 18, 2025

बहराइच। सुजौली थाने से स्थानांतरित थाना प्रभारी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संचालित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि थाना प्रभारी हरीश सिंह ने पुलिस की आदर्श आचार भूमिका अपने कार्यकाल में प्रस्तुत की है। आम आदमी की बात को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसे न्याय दिलाने का प्रयास किया है यह अपने आप में बड़ी बात है। एक तरफ जहां उन्होंने बड़े से बड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान चला करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दबाव को दर किनार करते हुए फर्जी मुकदमा होने से आम आदमी को बचाया है। स्थानांतरित थाना प्रभारी ने कहा कि सुजौली की जनता के द्वारा दिया गया प्यार और सम्मान सदैव यादगार रहेगा। इस अवसर पर ओवैस रहमान, समीउद्दीन खान, सरोज कुमार गुप्ता, सरोज कुमार यादव, सुशील कुमार गुप्ता, सगीर अंसारी, दोस्त मोहम्मद आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें