ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का किया गया भव्य स्वागत

Admin

Fri, May 19, 2023

बहराइच। सरस्वती नगर में बृहस्पति वार देर शाम किया गया नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल का भव्य स्वागत, अभिनंदन व माल्यार्पण किया गया। पं रवींद्र मिश्र व अनिल मिश्र एडवोकेट द्वारा आयोजित स्वागत समारोह का के के मिश्र ने संचालन किया। उपस्थित लोगों में भानु प्रताप बाजपेयी, प्रशांत मिश्र कुशल, पुण्डरीक पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, कुलदीप शुक्ल, सुनील, सतीश, सज्जन मिश्र, आनंद मिश्र, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, चन्द्रभानु मिश्र, सुशील, धु्रव कुमार, देवेंद्र कुमार, नैमिष गिरि, संजय अवस्थी, हितेश, गिरिराज धर मिश्र, मानस पाण्डेय, अटल, पवन कुमार मिश्र, अमित बाजपेयी, प्रभात बाजपेयी, भीषम सिंह, राजेन्द्र सिंह समेत 100 से अधिक मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री टेकड़ीवाल ने सभी मोहल्लेवासियों एवं समर्पित समर्थकों का हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित कर भेदभाव विहीन व पक्ष पात रहित भाव से नगर के चहुमुखी विकास के लिए सभी के सुझाव आमंत्रित किये। सभी का सभासद प्रत्याशी अनिल मिश्र एडवोकेट ने स्वागत ,अभिनंदन व समर्थन एवं समारोह में उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत के लिए सभी के अथक परिश्रम को श्रेय दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें