ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

मुद्दों से ध्यान बंटाती है भाजपा सरकार : पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

Kunwar Diwakar Singh

Fri, May 23, 2025

बहराइच। संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत शुक्रवार को बहराइच शहर के एक निजी होटल पहुंचे पूर्व मंत्री व अपना जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार रही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरे देश में महंगाई चरम पर हैं भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियां खत्म सी हो गई हैं फलस्वरूप बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है। आपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी से बचते हुए बोले, लेकिन तंज कसा। कहा कि आपरेशन सिंदूर को 24 घंटे के अंदर बंद करके देश की बहनों के साथ धोखा किया। उनके सिंदूर के साथ धोखा किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेहा सिंह राठौर पर सच कहने के लिए जगह-जगह रिपोट दर्ज कराई जा रही है जो गलत है। संविधान में सबको बोलने का अधिकार है लेकिन भाजपा सरकार सच को दबाने की कोशिश कर रही है। अपना जनता पार्टी के मुखिया श्री मौर्य ने कहा कि संविधान नहीं बदल सके तो संविधान की अनदेखी कर रहे हैं। जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई हो रही है। जाति के आधार पर अनूसूचितजाति और अनूसचित जनजाति के हक छीन रहे हैं। धर्म के आधार मुस्लिम वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। इससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा साजिश करती है। महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। इससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए ही हम यह यात्रा लेकर निकाले हैं। बहराइच शहर के आंबेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को जिले के टिकोरा, गजाधरपुर, कुंडासर, कैसरगंज, जरवल कस्बा, जरवल रोड आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर लोगों को भाजपा की नीतियों से सावधान किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद, पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संजीव मौर्य, आशीष मौर्या, शंकर प्रसाद मौर्य, रवि सिंह कुशवाहा, डा.पवन मौर्य, संतोष मौर्य, शिवकुमार, धर्मेन्द्र मौर्य समेत आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें