ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

किसान वैज्ञानिक खेती अपनाये जिससे लागत कम और मुनाफा बढ़ सके : गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए किसान जून माह में सभी कृषि कार्य कर ले पूर्ण

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 18, 2025

फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुरोध किया कि जून माह किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। गन्ना उत्पादन अच्छा हो इसके लिए यह सभी कार्य इसी महीने में पूर्ण कर ले। 100 किलो यूरिया एवं 20 किलो आर्गेनिक अमिनोज एक साथ मिलाकर प्रति एकड़ कि दर से 2 बार 15 दिन के अंतराल पर प्रयोग करें। खरपतवार नियंत्रण के लिए जुताई-गुड़ाई कार्य पूर्ण कर ले इससे फसल की अच्छी बढ़वार होगी। ऑर्गनिक पोटाश 3 बैग प्रति एकड़ कि दर से पहले प्रयोग करे उसके बाद जून-जुलाई माह में मिट्टी चढ़ा दे इससे खरपतवार का नियंत्रण होगा। गन्ना फसल का विकास भी तेजी से होगा। पोषक तत्वों का उपयोग भी अच्छे से होगा। बरसात के समय जल निकास भी आसानी से होगा। फसल कि अच्छी बढ़वार हो इसके लिए 15 दिनों के अंतराल पर प्रति एकड़ कि दर से एनपीके ( 19ः19ः19) 2 किलो मात्रा, 100 मि.ली. इमिडा कीटनाशक को 250 ली. पानी में घोल बनाकर 2 बार स्प्रे करे। चोटी बेधक का प्रकोप कुछ प्लाटो में देखा गया है इसके लिए 150 मिली कोराजन प्रति एकड़ कि दर से 400 ली. पानी में घोल बनाकर लाइनो में जड़ो के पास ड्रेंचिंग कर दे। 0238 प्रजाति को रेड रॉट बीमारी से बचाये। लगातार अपने खेतों की निगरानी करते रहे। रेड रॉट प्रभावित कल्लो, मूढ़ो को जड़ से उखाड़कर नष्ट कर दे। जंहा से मूढ़ो को निकाले वंहा पर 20 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालकर मिट्टी से ढक दे। भोरी, सिपहिया, नंदवल, सिंदरखा, सिंदरखी, विजयपुर, बदरौली सहित अन्य गांवों का क्षेत्र भ्रमण किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि किसान वैज्ञानिक खेती अपनाये जिससे लागत कम और मुनाफा बढ़ सके। किसानो का गन्ना उत्पादन लक्ष्य कम से कम 500 कुंतल प्रति एकड़ अवश्य होना चाहिए। जो वर्तमान समय में काफी कम है। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं चीनी मिल के अन्य अधिकारी आदर्श, भूपेंद्र, दीपक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें