ब्रेकिंग

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

18 से 20 जून तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान

Ad

13 वर्षीय बच्ची की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव : मां की मौत के बाद पिता ने की थी दूसरी शादी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 16, 2025

बहराइच। एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र अन्तर्गत बेलदारन टोला का है। राजा बाजार पुलिस चौकी के सामने बेलदारन टोला निवासी वसीम की 13 वर्षीय पुत्री फाहीमा का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। घटना बुधवार प्रातः 6 बजे की है। घटना की जानकारी पुलिस को 10 बजे दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नानपारा रामाज्ञा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जब पहुंची तब तक बच्ची का शव फंदे से ही लटक रहा था। किशोरी की मां की मौत 10 वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। फाहीमा के अलावा पहली मां से उसकी दो बहने और है। बच्ची नानपारा के लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा थी। पिता वसीम मजदूरी करता है। पहली पत्नी की मौत के बाद वसीम ने दूसरी शादी कर ली थी। जिससे उसके दो बेटे एक 7 वर्ष और दूसरा 5 वर्ष का है। पुलिस दूसरी मां से घटना को लेकर पूछतांछ कर रही है। कोतवाल नानपारा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पीएम रिपोट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। वहीं बच्ची की मौसी फरजाना ने बताया कि सूचना मुझे फोन पर मिली। इन लोगों ने बताया उसने आत्महत्या कर ली है। मेरी बच्ची नाबालिग थी वह फांसी नही लगा सकती है। उसका अपनी सौतेली मां से आए दिन विवाद होता था। मुझे शक है कि उसने ही हत्या करके शव को लटका दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें