ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

कृषक गोष्ठी का आयोजन : कृषि विविधिकरण एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर आय में वृद्धि करे किसान: सांसद

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 11, 2025

बहराइच। प्रदेश में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर 29 मई से 12 जून के मध्य संचालित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान के 14वें दिन विकास खण्ड तेजवापुर की ग्राम पंचायत रामगांव में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड की उपस्थिति में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद डॉ. गोंड ने मौजूद कृषकों व आमजन को गांव, गरीब व कृषकों को समर्पित भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। डॉ. गोंड ने कृषकों का आहवान किया बाढ़ आपदा से बचाव हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें। डॉ. गोंड ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना करते हुए कृषकों का आहवान किया कि वैज्ञानिक विधि के अनुसार विविधिकरण को अपनाकर प्राकृतिक खेती करें इससे पर्यावरण एवं उर्वरा शक्ति के क्षीण होने जैसी समस्या के समाधान के साथ-साथ उनकी आय में भी गुणत्मक वृद्धि होगी। उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने किसानो को आईपीएम विधि से खेती करने की सलाह देते हुए मृदा परीक्षण के अनुसार संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरक करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे खेतो में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ने से भूमि की उर्वरा शक्ति में भी बढ़ोत्तरी होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने किसानो को फसल सुरक्षा हेतु फेरोमोन ट्रैप, लाइट ट्रैप आदि उपायों का उपयोग कर स्वस्थ खाद्यान पैदा करने तथा खेती के साथ-साथ पशुपालन को अपनाकर आय में वृद्धि करने की जानकारी प्रदान की। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा ने कृषक उत्पादक संगठन बनाकर आय में वृद्धि करने के तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा ने किसानो को भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी प्रदान की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा ग्लू ट्रैप का डेमो कर फसल सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानो से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए पंकज कुमार व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें