ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

चौकी इंचार्ज कों दी भावभीनी विदाई : कानून व्यवस्था को स्थापित करने के लिए किया भरसक प्रयास

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 16, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। बाबागंज चौकी प्रभारी अनिल यादव का स्थानांतरण जिला मुख्यालय कर दिया गया है। उप निरीक्षक अनिल यादव के स्थानांतरण की खबर लगते ही चौकी व थाना क्षेत्र में शुभचिंतकों की भीड़ एकत्रित हो गई। रूपईडीहा कोतवाली क्षेत्र के बाबागंज चौकी का कार्यभार देख रहे उप निरीक्षक अनिल यादव के शांत स्वभाव के होने के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को स्थापित करने के लिए भरसक प्रयास किया। ग्रामीणों का भी पुलिस के प्रति सम्मान देखने को मिला। विदाई समारोह के दौरान सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर बाबागंज चौकी प्रभारी अनिल यादव को फूलों की माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दी। लगभग 8 माह के कार्यकाल में ही क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के चलते लोगों ने उन्हें काफी पसंद करना शुरू कर दिया था। चौकी प्रभारी श्री यादव ने उपस्थिति सभी लोगों का आभार करते हुए कहा कि जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि उत्तम कुमार ने बताया कि जब से चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने चार्ज ग्रहण किया है तब से क्षेत्र में शांति पूर्ण वातावरण बना हुआ है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच अच्छी तालमेल देखने को मिलती रही है वही ग्रामीणो ने चौकी प्रभारी की जमकर सराहना की। इस मौके पर बाबागंज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रणविजय सिंह, आरक्षी सुनील निषाद, अभिषेक सिंह, उत्तम सोनी, आलोक शुक्ला सहित समाजसेवी विनोद गिरि, अजीत सिंह, वकील अहमद, विजय गुप्ता, रमेश सोनकर आदि उपस्थिति रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें