ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: ईवीएम पृथकीकरण कार्य का डीएम ने लिया जायज़ा

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय परिसर में संचालित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के पृथकीकरण कार्य का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव तथा अधि.अभि. जल निगम/ईवीएम प्रभारी कमला शंकर से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। विधानसभावार लगाये पण्डालों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कार्मिकों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पृथकीकरण कार्य को त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करें। उल्लेखनीय है कि शनिवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम द्वारा जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में ईवीएम का प्रथम रैण्डमाईज़ेशन किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें