ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: लोकसभा चुनाव की मतगणना आज, प्रत्येक विधानसभा के लिए बनाये गए 14 टेबिल

मतगणना कार्मिकों का सम्पन्न हुआ द्वितीय रैण्डमाईज़ेशन
बहराइच। लोकसभा चुनाव की मतगणना कार्य के लिए जनपद में नियुक्त किये गये प्रेक्षकों अनिल राज राय, अमनदीप बंसल व सुश्री रूपाश्री के., जिलाधिकारी मोनिका रानी व मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर की मौजूदगी में मतगणना कार्मिकों का विधानसभावार द्वितीय रैण्डमाईज़ेशन जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डीएम मोनिका रानी ने बताया कि ईवीएम की मतगणना हेतु 04 सदस्यीय टीम में 01-01 माइक्रो आब्ज़र्वर, गणना सुपरवाईज़र, गणना सहायक व चतुर्थ श्रेणी कार्मिक होंगे। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 14 गणना टेबल, एआरओ टेबल हेतु 02 व रिज़र्व में 03-03 टीमों को रखा गया है। इस प्रकार 07 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 532 गणना कार्मिक लगाये गये है। जबकि पोस्टल मतपत्रों की गणना 02 टेबल पर होगी। इस कार्य के लिए 02 रिज़र्व सहित 04 गणना टीमें गठित की गईं हैं।

बाक्स
सुरक्षा व्यवस्था में 15 प्रभारी निरीक्षक व 06 निरीक्षकों की तैनाती
एसपी सिटी व ग्रामीण देखेगे अंदर व बाहर की सुरक्षा व्यवस्था
बहराइच। लोकसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह प्रातः 8 बजे से सलारपुर स्थित गल्लामण्डी परिसर में प्रारम्भ होगी। मतगणना के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है। अपर पुलिस अधीक्षक डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना में दो पालियों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 15 प्रभारी निरीक्षक, 06 निरीक्षक, 101 उप निरीक्षक, 515 आरक्षी, 73 महिला आरक्षी, 14 आरक्षी यातायात सहित एसएसबी की एक कम्पनी, पीएसी की एक कम्पनी, व पीएसी की दो प्लाटून की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि आउटरकार्डन के प्रभारी एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा होगे। जबकि इनर कार्डन के प्रभारी अधिकारी एएसपी ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी होगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें