ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

बच्चों के देखभाल, सुरक्षा, पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी : देहात इंडिया के तत्वाधान में काउंसलिंग सेशन फॉर गुड पैरेंट्स केयर गिवर्स बैठक का हुआ आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 20, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित निधिनगर संकल्पा व रामपुर जैतापुर में देहात इंडिया के तत्वाधान में काउंसलिंग सेशन फॉर पैरेंट्स-केयर गिवर्स ऑन गुड पेरेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन देहात कार्यकर्ता पवन कुमार, नीरज के द्वारा किया गया। जिसमें काउंसलर शालिनी, अर्चना द्वारा बच्चों के माता पिता को विस्तार पूर्वक बच्चों के देखभाल, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। काउंसलर शालिनी द्वारा बताया गया कि बच्चे के गर्भ से लेकर जन्म तक की सुरक्षा के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। बच्चों के अधिकारों के बारे में चर्चा किया। बच्चों के शिशु, बाल्यावस्था, किशोरावस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही साथ सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें आशा बहुओं ने सभी अभिभावक को शिक्षा की मुख्य विचार धारा से जुड़ने की बात कही साथ ही साथ बाल विवाह न करने की हिदायत भी दी। सही उम्र में ही बच्चों की शादी करें। कार्यक्रम में देहात इंडिया से सीपीओ मुजम्मिल, नीरज, सरिता, पवन कुमार, निर्मला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें