ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: दरगाह थाना क्षेत्र में संचालित किया गया बालश्रम उन्मूलन हस्ताक्षर अभियान

बहराइच। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली निर्देशों के क्रम में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी रोधक इकाई (एएचटीयू)/एसजेपीयू , प्रथम संस्था, देहात इंडिया के संयुक्त नेतृत्व में 12 जून को दरगाह थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन व दरगाह मेले में बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम उन्मूलन एवं मानव तस्करी रोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों, होटलों, ढाबों आदि को टीम द्वारा जागरूक किया गया। इसके अलावा सेवायोजकों/संचालकों को हिदायत दी गयी कि भविष्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों (नाबालिक बच्चों) से बाल श्रम न कराया जाए अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उपरोक्त जागरूकता अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी, शिविका मौर्या, प्रथम संस्था टीम देहात इंडिया टीम, एएचटीयू/एसजेपीयू एवं अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें