: चार प्रभारी निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
Admin
Sun, Nov 10, 2024बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाये रखने के उद्देश्य से चार प्रभारी निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया ददद्न सिंह को प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेन्द्र कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया की कमान सौंपी गई है। वहीं एक ही स्थान पर तीन वर्ष पूर्ण कर चुके 170 आरक्षी व महिला आरक्षियों को भी इधर से उधर किया गया है।
एटीएस ने शुरू की मदरसा फंडिग की जांच
बहराइच। मदरसो में कथित संचालित संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए एटीएस ने कमर कस ली है। जनपद में संचालित मदरसों की जांच के लिए एटीएस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। शिक्षकों और पढ़ने वाले छात्रों के निवास स्थान की भी जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके बाद इन मदरसों में फंडिंग जांच के लिए उनके खाते खंगाले जाएंगे। प्रदेश सरकार ने सभी मदरसों में फंडिंग की जांच के निर्देश एटीएस को दिया है। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से एटीएस को स्थानीय पुलिस सुरक्षा प्रदान कर रही है। एटीएस ने जिले में संचालित मदरसों की जांच शुरू कर दी है। रूपईडीहा के बाबागंज में स्थित एटीएस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में अभी तक भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद मदरसे में बजट कहां से और कैसे आ रहा है। इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 225 मदरसों की जांच करनी है। जो मान्यता प्राप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मदरसे में शिक्षक, छात्र कहां के हैं, कितने बच्चे और शिक्षक नामांकित हैं। इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्रीय पुलिस के साथ मिलकर बिना मान्यता के संचालित मदरसों की जांच की जा रही है। मदरसा संचालकों द्वारा सारी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। मदरसे सब भौतिक जांच के बाद उनके अकाउंट की भी जांच की जाएगी। जिसमें वेतन के लिए आने वाले बजट के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से जो सूची एटीएस को दी गई है। उनमें कई मान्यता प्राप्त मदरसों की लिस्ट भी दे दी गई है। ऐसे में एटीएस असमंजस पड़ी है कि दोनों की जांच की जाएगी।
दूसरे की दुकान से खरीदा मटन तो भड़का चिकवा, परिजनों को मारपीट कर किया घायल
बहराइच। दावत के लिए दूसरे दुकान से मीट लेन पर भड़के चिकवे ने परिजनों को लाठी डंडों तथा धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। हमले के चलते परिजन घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चिकवे ने भी परिजनों के विरुद्ध तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला थाना मटेरा के किशुनपुर गांव है। जहां एक ग्रामीण ने बेटे की शादी के बाद वलीमा कार्यक्रम में मीट को लेकर उस वक्त मारपीट हुई जब पीड़ित परिवार ने दूसरे चिकवे की दुकान से मटन लिया। इससे नाराज चिकवा ने शुक्रवार शाम को ग्रामीण के घर पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर चिकवा ने भी केस दर्ज करवा दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर निवासी मोहम्मद शरीफ के बेटे सोनू का विवाह चिलवरिया से तय हुआ था। निकाह के बाद चार नवंबर को बारात आ गई। पांच नवम्बर को वलीमा कार्यक्रम आयोजित था। इसके लिए मोहम्मद शरीफ ने एक चिकवा से बकरा और मुर्गे के मीट व चिकन के लिए बात की, लेकिन कम रुपए में दूसरा चिकवा मीट देने के लिए तैयार हो गया। जिस पर पांच तारीख को वलीमा निपट गया। इससे खुन्नस खाए पहले के चिकवा ने शुक्रवार शाम को मोहम्मद शरीफ और अन्य से विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान चिकवा और उसके अन्य साथियों ने छुरी और लाठी से हमला कर दिया। जिसमें मोहम्मद शरीफ, सोनू व मतीन घायल हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज लिया गया है। उधर चिकवा ने भी रिसिया थाने में मोहम्मद शरीफ समेत अन्य पर केस दर्ज कराया है।
दिल्ली जा रही बस से दो संदिग्धों को एटीएस ने उतारा, होटल ले जाकर की पूछताछ
बहराइच। दिल्ली जाने वाली बस पर सवार दो संदिग्धों को कई गाड़ियों में सवार पहुंचे एटीएस कर्मियों ने बस से उतार कर अपने साथ उठा ले गए। एक होटल में ले जाकर पूछताछ की। संदिग्धों के पास बैग भी मिले हैं। रूपईडीहा अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से रविवार सुबह 11 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रोडवेज बस रवाना हुई। थोड़ी दूरी पर रोडवेज बस पहुंची। तभी चार इनोवा वाहन से एटीएस के जवान नेपालगंज नानपारा मार्ग पर आ पहुंचे। सभी ने बस से दो संदिग्धों को उतारा। इसके बाद हांडा बसेहरी में स्थित होटल में लेकर गए। यहां सभी ने संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को एटीएस टीम साथ लेकर चली गई। लगभग दो घंटे तक एटीएस की पूछताछ चली। होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया गया। किसी को अन्दर नहीं जाने दिया गया। दोनों के पास चार बैग भी थे। इस मामले में सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस आई थी। दो लोगों को साथ लेकर गई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है संदिग्ध होटल में ही रुके थे। हालांकि यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
जेवरातों व बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार
बहराइच। कैसरगंज पुलिस द्वारा चोरी के जेवरातों व बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुल्कराज पुत्र श्याम बिहारी कश्यप निवासी रायपुर नौशहरा थाना बौण्डी, इबरार पुत्र भूरे निवासी मूसेपुर थाना बौण्डी, खुशबूद्दीन उर्फ अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल कादिर निवासी कटका मरौठा थाना हुजूरपुर को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक टीवीए बाइक, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, बिछुआ बरामद किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध गोण्डा व बहराइच के विभिन्न थानों में पहले से ही कई मुकदमें दर्ज है।
जालसाजी का अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। पयागपुर पुलिस द्वारा जालसाजी में वंाछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि थाने पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित अभियुक्त हितेश प्रताप पुत्र शिव गणेश निवासी चन्द्रावा थाना विशेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया है।
दहेज एक्ट में वंाछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। खैरीघाट पुलिस द्वारा दहेज एक्ट के मुकदमें मंें वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह ने बताया कि अयूब उर्फ अयूम पुत्र कल्लू व कल्लू पुत्र वशीर निवासीगण केवलपुर भडक्का को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन