ब्रेकिंग

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगा कर की साफ-सफाई

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

Ad

: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें आगामी त्यौहारः डीएम

शान्ति व्यवस्था में विघ्न डालने वालों के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई
थाना हरदी में डीएम व एसपी ने की शान्ति समिति की बैठक
थाना हरदी में डीएम व एसपी ने की शान्ति समिति की बैठक
बहराइच। आसन्न धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज एवं छठ पूजा इत्यादि त्योहारों को धार्मिक आयोजन हेतु शासन द्वारा निर्गत गाईडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने थाना हरदी में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में मौजूद लोगों से अपील की कि आगामी त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायें। डीएम व एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आसन्न त्यौहारों के अवसर पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के किसी प्रयास को पूरी गम्भीरता के साथ लिया जायेगा। शान्ति व्यवस्था में विघ्न डालने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीएम एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से आगामी त्यौहार भी सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न होंगे। डीएम व एसपी ने बैठक में मौजूद धर्मगुरूओं, संभ्रान्तजन तथा वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि आपसी सौहार्द बनाये रखने में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें तथा विशेषकर युवकों को संयमित व्यवहार के लिए प्रेरित करें। डीएम व एसपी ने कहा कि विगत दिनों हुई घटना अत्यन्त दुःखद है। जिला प्रशासन को विश्वास है कि आगामी त्यौहार सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण मनायेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह, सीओ महसी रवि खोखर, खण्ड विकास अधिकारी महसी हेमन्त यादव, संजय त्रिवेदी, राम लल्लन बाजपेयी, राम कुमार बाजपेयी सहित अन्य ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, धर्मगुरू, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें