चोरी की बाइकों के साथ युवक गिरफ्तार : रूपईडीहा पुलिस की सतर्कता से खुला चोरी का मामला
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 14, 2025
रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा के आसपास क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए रूपईडीहा पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, उप निरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल स्वतन्त्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल संदीप चौहान और आलोक शुक्ला के द्वारा शुक्रवार रात राणा पेट्रोल पंप के पास आईसीपी तिराहे पर संदिग्ध हालात में खड़े एक युवक को पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की। युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार था और वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक टीवीएस अपाचे और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है। जिनके रजिस्ट्रेशन नंबरों की जांच में सामने आया कि दोनों गाड़ियां अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं। कड़ी पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजाराम पुत्र परमेश्वर, उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी रानीपुरवा थाना रूपईडीहा बताया तथा पूछताछ के दौरान उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन