ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

: गुमशुदा किशोर को बौंडी पुलिस ने चार घंटे में किया बरामद

बेटे को सकुशल पाकर पिता की आंखों से छलके खुशी के आंसू
बहराइच। बौंडी पुलिस ने गुमशुदा किशोर को महज चार घंटे में बरामद कर उसके पिता के सुपुर्द किया। बेटे को पाकर पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। फखरपुर थाना क्षेत्र के विजौव्वापुर ग्राम पंचायत के मौलापुरवा गांव निवासी सलीम ने मंगलवार की सुबह बौंडी थाने पर पहुंच कर अपने बेटे नसीम 15 के दो दिन पूर्व बौंडी थाना क्षेत्र के खैराबाजार से गुमशुदा होने की सूचना दी। एसओ अंजनी कुमार राय ने तत्काल कई पुलिस टीमों को गुमशुदा किशोर के तलाश के लिए निर्देश दिए। क्षेत्र में भ्रमणशील पुलिसकर्मियों ने पूंछताक्ष कर चार घंटे में ही गुमशुदा किशोर नसीम को जैतापुर कस्बे से बरामद कर लिया। एसओ ने बरामद किशोर को उसके पिता के सुपुर्द किया। बेटे को पाकर पिता सलीम ने पुलिस प्रशासन की मुक्त कंठ से सराहना की। बरामदगी टीम में एसआई जितेश कुमार सिंह, आरक्षी अब्दुल सत्तार, प्रतीक वर्मा, प्रदीप यादव, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें