ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: बाइक सवार युवको को कंबाइन मशीन ने रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल

बहराइच। वैवाहिक समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे युवको को कंबाइन मशीन ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी नहीं रोकी जिसके चलते दोनों मशीन में फसकर 1 किलोमीटर तक घसीटते चले गए। दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शहर स्थित मेडिकल कॉलेज से लखनऊ में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गौरतलब हो कि हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लखावपुर बहरईचा गांव निवासी पंकज कुमार मौर्य के रिश्तेदारी में मंगलवार रात को विवाह कार्यक्रम आयोजित था। जिस पर पंकज अपने मित्र गांव निवासी राम रूप मौर्य के साथ बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रात आठ बजे निकला। सड़क पर आते ही बाइक सवार मित्र कंबाइन मशीन की चपेट में आ गए। कंबाइन मशीन बाइक सवार दोनों को गांव से घसीटते हुए एक किलोमीटर दूर भग्गड़वा बाजार पहुंच गई। हादसा देख आसपास के लोगों ने कंबाइन मशीन का पीछा किया। सभी ने भग्गड़वा बाजार में घेरकर कंबाइन मशीन को रोकवा लिया। लेकिन तब तक हादसे में पंकज की मौत हो गई। जबकि पंकज का मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मृतक पंकज के बड़े भाई विष्णु मौर्य ने बताया कि एक किलोमीटर तक भाई को कंबाइन मशीन घसीटते हुए ले गया। जिसमें मौत हो गई। थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे का केस दर्ज किया जा रहा है। मशीन को कब्जे में ले लिया गया है।

तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, कई घायल
बहराइच। तेज रफ्तार बोलेरो बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो पलटने से कई लोग घायल हो गए। घटना थाना मटेरा के लालपुर शिवपुर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत, दो अन्य घायल
बहराइच। ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज नहर पुलिया के पास का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें