ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

बाढ पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 18, 2025

बहराइच। जनपद में संभावित बाढ़ से पूर्व की जा रही तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि दौरान-ए-बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न, पशुओं के लिए भूसे आदि की व्यवस्था के लिए समय पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जायें। वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग कर रहे उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में होने वाली वर्षा के बारे में अपडेट रहें। एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया गया कि पूर्व की बांढ़ में प्रभावित होने वाले मजरों का अनिवार्य रूप से स्थलीय निरीक्षण करें तथा ग्राम के लोगों से वार्ताकर करके राहत व बचाव कार्यों के संचालन हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लें। डीएम ने निर्देश दिया कि नावों के संचालन के नाविकों की सूची तथा उनके मोबाइल नम्बर संकलित कर लिए जाएं। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा द्वारा बताया गया कि मिहींपुरवा में पशुओं का टीकाकरण कम हुआ है। इस सम्बन्ध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि मिहींपुरवा सहित जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण एवं उपचार सुनिश्चित करायें। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना हेतु अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के आवेदन कराएं। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय तथा खण्ड विकास अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें