एसपी ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित : एम्स इंटरनेशनल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह
Kunwar Diwakar Singh
Sat, May 24, 2025
बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा एम्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में एम्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। जिसके पश्चात् शांति, बौद्धिकता एवं करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध की तस्वीर फ्रेम के रूप में भेंट स्वरूप प्रदान की गयी। तत्पश्चात् जनपद स्तर पर 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गये व विद्यार्थियों को आगे भी अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी। साथ ही बताया गया कि युवा पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य ही देश की सच्ची संपदा है व विद्यालय प्रशासन इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण व विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन