ब्रेकिंग

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

18 से 20 जून तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान

Ad

पानी टंकी जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण, नगर पालिका से शिकायत : दुकानदारों ने आवंटन के अलावा अवैध ढंग से किया कब्जा

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 6, 2025

बहराइच। मोहल्ला केवानागंज में स्थित विशालकाय पानी की टंकी को जाने वाली सड़क मार्ग पर दुकानदारों ने आवंटन के अलावा अवैध ढंग से कब्जा कर रखा है। जो नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आता है। इसकी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष से की गई है। यह टंकी मोहल्लावासियों के साथ ही फायर ब्रिगेड के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसका निर्माण 4 वर्ष पूर्व किया गया है। यह पुराने ओंकार टॉकीज के पास तथा सड़क मार्ग से 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग के एक तरफ पक्के मकान बने हुए हैं जबकि दूसरी तरफ नगर पालिका द्वारा आवंटित दुकानें हैं। आवंटित दुकानों के अलावा कई अवैध दुकानें भी रखी गई हैं तथा मुस्लिम समुदाय ने आवंटित दुकानों के अतिरिक्त सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा हैं। जिसके कारण आवागमन बाधित होने के साथ ही अग्निशमन सुरक्षा की गाड़ियां भी आपदा के समय टंकी तक नही पहुंच पायेगी। भविष्य में कोई बड़ी घटना घट सकती है। शिकायतकर्ता ने जांच करके आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें