ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक : ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को एन्टी लार्वा केमिकल उपलब्ध करा दिया जाय

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 26, 2025

बहराइच। बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक के दौरान जनपद में 01 से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि समय रहते ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को एन्टी लार्वा केमिकल उपलब्ध करा दिया जाय। डीएम ने ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को निर्देश दिया कि शहरी न नगरीय क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई तथा झाड़-झंखाड़ की कटाई तथा अन्य नियन्त्रण उपाय के साथ-साथ जलाशयों एवं तालाबों से हाईसिन्स के पौधों की सफाई की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। जनपद में 16 जून से 31 जुलाई तक संचालित हो रहे सघन डायरिया नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए डीएम ने निर्देश दिया कि समस्त आशाओं को ओ.आर.एस. व जिंक टैबलेट उपलब्ध करा दी जाय ताकि वे घर-घर जाकर 05 वर्ष तक के बच्चों के लिए वितरण कर सके। आयुष्मान भारत की समीक्षा के दौरान बताया गया कि माह जून में 6700 गोल्डेन कार्ड बनाये गये हैं। नियमित टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीकाकरण सत्रों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाय तथा मानक के अनुसार लॉजिस्टिक की उपलब्धता भी सुनिश्चित करायी जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, सीएमओ डा संजय कुमार, सीएमएस डॉ एम.एम. पाण्डेय, बीएसए आशीष कुमार सिंह, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, डीपीएम सरजू खान, सम्बन्धित एमओआईसी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें