ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

: बसो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक दर्जन यात्री घायल

जरवलरोड, बहराइच। परिवहन निगम की बस और डबल डेकर बस में आमने-सामने की हुई टक्कर में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय मार्ग अंतर्गत घाघरा घाट पुल की है। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के चलते दो किलोमीटर तक लम्बा जाम लगा रहा। ज्ञातव्य हो की गोंडा से डबल डेकर प्राइवेट बस संख्या यूपी 43 एपी 1491 बुधवार को पानीपत के लिए रवाना हुई। बस में 70 यात्री सवार थे। प्राइवेट बस संख्या जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट पुल पर पहुंची। उसी दौरान शाम 5.30 बजे के आसपास लखनऊ से बहराइच आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी 33 एटी 5449 की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर जरवलरोड थानाध्यक्ष बृज प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद लखनऊ-बहराइच और गोंडा मार्ग पर जाम लग गया है। दो किलोमीटर लगे लंबे जाम में छोटे और बड़े वाहन फंसे रहे। दुर्घटना के चलते दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें