ब्रेकिंग

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 315 बोर खोखा कारतूस बरामद

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

Ad

: 42.70 ग्राम स्मैक के साथ युवक धराया

पकड़ी गई स्मैक की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रूपये
रूपईडीहा, बहराइच। पुलिस चौकी इंचार्ज बाबागंज मय हमराहियों व एसएसबी टीम ने 42.70 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को धर दबोचा। पकड़ी गई स्मैक की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रूपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चौकी इंचार्ज बाबागंज रामगोविन्द वर्मा मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी द्वारा बुधवार को चौरी कुटिया जाने वाले रास्ते बाबागंज के पास से एक अभियुक्त अनीश अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी इमामगंज थाना खैरीघाट के पास से 42.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 218/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त अनीस अहमद को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में चौकी इंचार्ज बाबागंज राम गोविन्द वर्मा, का.भरत यादव, का.अनुज कुमार, एसएसबी एएसआई विप्लव कुमार घोष, एसएसबी जवान मोहित कुमार, चन्द्र प्रताप सिंह, सैयद गुलाम मुर्तजा, शैलेन्द्र यादव, के.गौतम, महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें