ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

18 अदद जिन्दा कारतूस के साथ दो हिस्ट्रीसीटर गिरफ्तार : 18 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 3, 2025

बहराइच। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित दो हिस्ट्रीसीटरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 18 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नगर राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में उ.नि. रवि यादव मय हमराह उ.नि. अजेश कुमार, हे.का. संजय कुमार व का. पंकज गुप्ता द्वारा मंगलवार को स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 120/2025 धारा 313/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित दो हिस्ट्रीसीटर अभियुक्तों पप्पू पुत्र सलीम उम्र 37 वर्ष निवासी नाजिरपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच हालपता मीरपुर कस्बा थाना रामगांव अपने सह अभियुक्त एजाज उर्फ मनिया सुर्वे पुत्र शकिल उम्र 28 वर्ष निवासी वशीरंगज नई बस्ती थाना कोतवाली नगर के साथ अपराध करने के प्रयास से पूर्व कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 18 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय रवाना किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में कई मुकदमें दर्ज है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें