ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

आतंक का पर्याय बना मादा भेड़िया पिंजरे में कैद : क्षेत्र के सिसईया चूडामणि के सरदार पचासा गांव में लगाये गए पिंजरे में भेड़िया कैद हो गया

बहराइच। महसी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना भेड़ियों में से एक मादा भेड़िए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। बीते 3 जून को थाना हरदी के गदामार कला में एक भेड़िया मासूम बच्चे को उठा ले गया था। जहां उसका हाथ पैर खाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद डीएफओ अजीत प्रताप सिंह द्वारा सियार का हमला बताया गया था। जिसके बाद से क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने डीएफओ के बयान पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया था। आखिरकार वन विभाग हरकत में आया व ड्रोन से क्षेत्र में निगरानी की जा रही थी। क्षेत्र के सिसईया चूडामणि के सरदार पचासा गांव में लगाये गए पिंजरे में भेड़िया कैद हो गया। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गया भेड़िया मादा बताया जा रहा है। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। एक भेड़िये को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें