ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

चुनावी रंजिश की भेंट चढ़ी अत्योदय योजना : विधवा का नाम पात्र योजना से गायब

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 21, 2025

बहराइच। सरकार द्वारा गरीबों को दी जाने वाली सुविधाएं ज्यादर प्रधानों के रहमोकरम पर निर्भर हो चुकी है। जिसने चुनाव में प्रधान को वोट दिया उसको सुविधाएं मिल रही है अन्यथा चुनावी रंजिश के चलते पात्रों के नाम योजनाओं से गायब करवा दिया जा रहा है। मामला तहसील मिहींपुरवा के विकास खण्ड बलहा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलहन महेशपुर का है। जहां विधवा कुसमा देवी पत्नी स्व.झब्बू का अंत्योदय कार्ड 2005 में बना हुआ था। 2015 तक विधवा को योजना का लाभ मिलता रहा। विधवा का आरोप है कि 2015 के बाद जब नये प्रधान पति चुने गए तो उनका नाम कार्ड से कटवा दिया गया। दस वर्षों से उन्हें अत्योदय योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञातव्य हो कि विधवा कुसमा देवी वृद्ध महिला है और उसके पास जीविका का कोई अन्य साधन भी नहीं है। ऐसे में वह चुनावी रंजिश के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें