ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

अनियंत्रित पल्सर पुलिया से टकराकर खड्ड में गिरी, तीन की दर्दनाक मौत : बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 22, 2026

कैसरगंज/जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के धनराजपुर मोड़ के निकट रविवार प्रातः लगभग 6 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत भकरौली मुंगेशपुर निवासी बुधई पुत्र श्यामलाल (50 वर्ष), राममिलन पुत्र फकीरे (22 वर्ष) तथा रामकिशुन पुत्र फकीरे (33 वर्ष) एक पल्सर मोटरसाइकिल से बाराबंकी जनपद के सिरौली गांव स्थित रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बताया जाता है कि धनराजपुर मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बुधई और राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रामकिशुन को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक राममिलन और रामकिशुन सगे भाई थे। रामकिशुन विवाहित था और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। वहीं बुधई भी परिवार के मुखिया थे। एक ही गांव के तीन लोगों की असमय मौत से पूरा गांव गमगीन है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें