ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

दबंगों ने लाठी, डण्डों से हमला कर किया दो को घायल : पुलिस द्वारा रविवार दोपहर तक न तो पीड़ितों का मेडिकल कराया गया था और न ही कोई अन्य कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 10, 2025

बहराइच। दबंगों ने महिला व उसके बेटों पर लाठी, डण्डों से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में एक बेटे का हाथ टूट गया जबकि दूसरे के पसली में गंभीर चोटे आई है। घटना शनिवार देर शाम की है। पीड़ित महिला द्वारा कोतवाली देहात में देर रात्रि तहरीर दे दी गई थी पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। गौरतलब हो कि कोतवाली देहात अन्तर्गत शेखदहीर के मजरा वैद्यपुरवा निवासिनी जैबुल पत्नी हबीब के पुत्र शकील व शकील के बेटे को रास्ते में दबंगों ने रोक कर भद्दी-भद्दी गालियां दी। विरोध करने पर लाठी, डण्डों से बुरी तरीके से पिटाई की। पिटाई के चलते शकील का एक हाथ टूट गया। जबकि उसक बेटे के पसली में गंभीर चोटे आई है। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर शनिवार देर सायं कोतवाली देहात में दे दी गई थी। पर पुलिस द्वारा रविवार दोपहर तक न तो पीड़ितों का मेडिकल कराया गया था और न ही कोई अन्य कार्रवाई की गई थी। दोपहर तक पीड़ित कोतवाली देहात में बैठे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें