ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

विधायक ने पुल व संपर्क मार्ग का किया उद्घाटन : क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 21, 2025

बहराइच। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने रविवार को विकास खंड हुजूरपुर की ग्राम पंचायत भंगहा और पूरे प्रहलाद के मध्य स्थित नरवा नाले पर बने पुल व संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया। इस परियोजना की लागत 4 करोड़ 58 है, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि पयागपुर विधानसभा में पयागपुर अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और लगातार यह क्रम जारी रहेगा। जनता को भारतीय जनता पार्टी केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लगातार लाभ मिल रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने उपस्थित जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, डा महेंद्र पाठक, जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह, डा दीनानाथ मिश्र, दुर्गेश सिंह रैकवार मंडल अध्यक्ष, पवन कुमार सिंह प्रधानाचार्य, संतोष त्रिपाठी प्रधान संघ अध्यक्ष हुजूरपुर, विक्रम सिंह प्रधान, अमरनाथ निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष, सुधीर निषाद, रमाकांत विश्वकर्मा, पंकज सिंह, आनन्द पांडेय, हरिकेश सिंह, बृजेश सिंह, सुनील निषाद, विमल सिंह, विक्रम सिंह प्रधान, भूपेंद्र सिंह, राहुल सिंह, राजेश निषाद, संजय गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक युवा भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें