ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

एक ही रात्रि में सात घरों में चोरी : नगदी व जेवरात ले उड़े चोर

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 2, 2025

शिवपुर, बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र के बसन्तापुर गांव में शुक्रवार देर रात्रि चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया। चोर मक्कू, जनका, धूपकुमार समेत सात ग्रामीणों के घरों में सेंध लगाकर हजारों रूपये नगदी, कपड़े व जेवरात लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने अपना सामान बिखरा हुआ पाया। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया। सभी पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है। एक ही रात्रि में सात घरों में हुई चोरी की घटना से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे है। इस घटना से ग्रामीण काफी भयभीत है। थाना प्रभारी खैरीघाट ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

बाइक सवार युवक की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन

बहराइच। बाइक सवार युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। 18 वर्षीय युवक फरमान निवासी नगरौर कोतवाली देहात को गंभीरवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें