ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

किराने की दुकान में सेंध लगाकर चोरो ने किया लाखों का माल पार : चोरों ने लाखों का सामान व गले में रखी 50,000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 31, 2025

फखरपुर, बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठवाल कला चौराहे पर स्थित अल्ताफ किराना स्टोर पर 31 जुलाई की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने लाखों का सामान व गले में रखी 50,000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह दुकानदार अल्ताफ पुत्र सब्बन के दुकान पहुंचने पर हुईं। तुरंत अल्ताफ ने स्थानीय थाना फखरपुर व डायल 112 को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उपरोक्त मामले के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय ने बताया कि पीड़ित से तहरीर मंगाईं गई है और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें