ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

विधायक समेत दो खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड : 28वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप प्रतियोगिता में बहराइच के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 28, 2025

बहराइच। दिल्ली के डा.करनी सिंह शूटिंग रेंज में 23 से 28 जुलाई तक आयोजित 28 वीं प्री यूपी स्टेट शूंटिंग चौंपियनशिप प्रतियोगिता में बहराइच के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विधायक समेत जिले के 7 खिलाड़ियों ने प्री स्टेट क्वालीफाई कर एक नया इतिहास रचा है। जनपद बहराइच के महसी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री सुरेश्वर सिंह ने खेल जगत में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए आजादी के बाद शूटिंग में गोल्ड व सिल्वर दो मेडल जीतने वाले पहले विधायक बनने का गौरव हासिल किया है।उन्होंने दिल्ली में आयोजित 28वीं प्री-स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में भाग लेते हुए 50 मीटर प्रोन.22 राइफल सीनियर मास्टर कैटेगरी में गोल्ड मेडल व सामान्य ग्रुप में सिल्वर मेडल समेत दो मेडल एक साथ जीतकर विधायक सुरेश्वर सिंह ने कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री सिंह के ग्रुप में बहराइच के खिलाड़ी सरदार गगनदीप सिंह एवं मनमोहन सिंह शामिल थे।इसी तरह खिलाड़ी भूपेंद्र प्रताप सिंह को 50 मीटर राइफल में गोल्ड मेडल मिला , वहीं दूसरी ओर गगनदीप सिंह ने चौथा स्थान जबकि 12बोर ट्रैप शूटिंग में अखंड प्रताप सिंह ने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल करते हुए क्वालीफाई किया है। वहीं बहराइच के भाजयुमो के जिला संयोजक अरूणेन्द्र प्रताप सिंह व गुनदीप सिंह ने भी प्रतियोगिता के लिए प्रीस्टेट क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा अधिकृत कोच अनिल कुमार पाल (अंतरास्ट्रीय निशानेबाज) के कुशल मार्गदर्शन में विधायक समेत 6 खिलाड़ी व अल्प समय में कोच नरेंद्र सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में अखंड प्रताप सिंह ने 12 बोर ट्रैप शूटिंग में हासिल की गई उपलब्धि जनपद बहराइच के लिए गर्व का विषय बनी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न सिर्फ महसी क्षेत्र, बल्कि समस्त जनपदवासियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें