ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

मेडिकल कालेज में राष्ट्रीय रैगिंग विरोधी दिवस का आयोजन : छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से फैलाई जागरूकता, रैगिंग मुक्त परिसर बनाने का लिया संकल्प

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 12, 2025

बहराइच। मेडिकल कालेज बहराइच में मंगलवार को राष्ट्रीय रैगिंग विरोधी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रैगिंग के प्रति जागरूकता फैलाना और एक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्रों द्वारा पोस्टर प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक और अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। जिन्होंने रैगिंग के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. संजय खत्री ने की। जबकि उप-प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मलिक सहित सभी फैकल्टी सदस्य, सीनियर रेजिडेंट (एसआर), जूनियर रेजिडेंट (जेआर) और एमबीबीएस छात्र उपस्थित रहे। छात्रों ने अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रैगिंग की समस्या को जीवंत रूप से चित्रित किया। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने अपने बयान में कहा कि “रैगिंग न केवल एक अपराध है, बल्कि यह छात्रों के बीच विश्वास और सद्भाव को नष्ट करती है। हमारा कॉलेज रैगिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाता है। उप-प्राचार्य डॉ. मलिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रों की सराहना की और कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल जागरूकता फैलाती हैं, बल्कि छात्रों में नेतृत्व गुणों का विकास भी करती हैं। कार्यक्रम का समापन शपथ ग्रहण के साथ हुआ। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने रैगिंग मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन मेडिकल कॉलेज बहराइच की ओर से रैगिंग के खिलाफ निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जो छात्रों के बीच सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें