ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

153 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार : 12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 27, 2025

रूपईडीहा/मिहींपुरवा, बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। रूपईडीहा पुलिस ने 83 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि थाना मोतीपुर पुलिस ने 70 ग्राम गांजा के साथ एक को गिरफ्तार किया। कुल 153 ग्राम गांजा के साथ दो को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि रूपईडीहा पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उ.नि.संतोष कुमार व आबकारी निरीक्षक लवमणि मोहन वर्मा सहित संयुक्त पुलिस टीम ने कस्बा रूपईडीहा स्थित गुरु किचन रेस्टोरेंट के सामने एक दुकान के पास से एक अभियुक्त को 83 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश सोनी पुत्र सत्य नारायण सोनी निवासी दशहरा बाग थाना रूपईडीहा के रूप में की गई। इस संबंध में थाना रूपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। वहीं थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द कुमार चौरसिया द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र ग्राम बेलहन तिहारा से अभियुक्त इमाम अली पुत्र जलील निवासी मोतीपुर थाना मोतीपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 70 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके विरुद्ध मुअसं. 379/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय रवाना किया गया।

12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द कुमार चौरसिया द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र बलईगांव से अभियुक्त राजू पुत्र अब्दुल हमीद निवासी चौधरीगांव थाना मोतीपुर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पकड़े गए युवक के विरुद्ध मुअसं. 380/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि.शिवेश कुमार शुक्ला, हे.का.विनोद यादव, हे.का.सर्वेश्वर यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें