अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा : इन्दिरा स्टेडियम में की जा रही व्यवस्थाओं को देखा
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 20, 2026
बहराइच। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जून को आयोजित होने वाले भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम हेतु की जा रही तैयारियों का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ जायजा लिया। इन्दिरा स्टेडियम पहुंचकर डीएम श्री त्रिपाठी ने मंच, पेयजल तथा योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले आगन्तुकों के बैठने इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. यूसुफ अली अंसारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच श्रीमती प्रमिता सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव, आयुष चिकित्सक डॉ. पीयूष नायक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन