समाधान दिवस पर 357 शिकायतों में से 28 का हुआ निस्तारण : डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 20, 2026
बहराइच। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, उप जिलाधिकारी लालधर यादव व अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये। डीएम ने कहा कि निस्तारण की कार्रवाई इस प्रकार की जाय कि फरियादी निस्तारण की कार्रवाई से संतुष्ट हो सके। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 65 में 07, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 52 में 02, कैसरगंज में 50 में 04, पयागपुर में 65 में 06, महसी में 77 में 05, तथा तहसील नानपारा में प्राप्त 48 प्रार्थना-पत्रों में से 04 का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन