ब्रेकिंग

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से दोनों शवों को बाहर निकाला

प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी का स्थलीय निरीक्षण कराया जाय

चालक की पीठ और हाथ बुरी तरह झुलसा

एक कार वा बाइक भी जली

तीन जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी बिछुआ व 2340 रूपये नगदी बरामद

Ad

ट्रांसफार्मर से भड़की आग, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर स्वाहा : एक कार वा बाइक भी जली

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 20, 2026

बहराइच। ट्रांसफार्मर की चिंगारी से भड़की आग ने एक आधा दर्जन से अधिक दुकानों व एक कार को जलाकर खाक कर दिया। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा स्थित बड़ी बाजार में शुक्रवार देर रात ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की सात दुकानों और एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सात दुकानें और एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। आग से रईस, साहिल, लल्ला, सहित लगभग सात से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई । वहीं राकेश कुमार की कार व नरेंद्र की बाइक भी आग की लपटों में आकर जल गई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें