ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

जर्जर मकान तोड़ते समय अचानक गिरी छत, युवक की मौत : पुलिस मामले की कर रही जांच

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 13, 2025

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के तिगड़ा गांव में एक जर्जर मकान की छत गिरने से 27 वर्षीय सुवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम प्रसाद के रूप में की गई। घटना बुधवार प्रातः की है। राम प्रसाद अपने भाई धर्मेन्द्र कुमार व तीन अन्य लोगों के साथ कैलाश नाथ वर्मा का जर्जर मकान तोड़ने गए थे। मकान तोड़ते समय अचानक छत गिर गई। जिसमें राम प्रसाद मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से राम प्रसाद को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरन्त जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जब उन्हें निजी अस्पताल विटाना चन्द्रावती ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक मार्कडेय तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राशिद अली खान ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें