ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

भीषण गर्मी में विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग : भीषण गर्मी एवं उमस का प्रकोप चरम पर

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 24, 2025

बाबागंज, बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने जिलाधिकारी मोनिका रानी कों पत्र देकर परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग की है। बताते चले कि भीषण गर्मी एवं उमस का प्रकोप चरम पर है। इस विकट परिस्थिति में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन छात्र-छात्रों विशेष तौर पर ग्रामीण अंचलों से आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। छात्रों को अत्यधिक गर्मी में लंबी दूरी तय कर विद्यालय आना-जाना पड़ता है जिससे वह गर्मी जनित बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने बताया है कि तेज धूप व अत्यधिक उमस से जनजीवन अत्यधिक प्रभावित है। जनपद बहराइच में बारिश न होने के कारण अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते विद्यालय के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किए जाने का पत्र में उल्लेख किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें